मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस ने बैरिया बस स्टैंड से 28.06 किलो अवैध गांजा के साथ वैशाली के तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह ओडिशा के संबलपुर से गांजे की खेप लेकर पहले धनबाद पहुंचा। वहां से बस के जरिए वह बैरिया बस स्टैंड पहुंचा था। यहां से उत्तर प्रदेश निकलने वाला था। इसी दौरान रविवार की सुबह उसे बस स्टैंड में दबोचा गया। छापेमारी के दौरान आरोपित तस्कर मिथुन कुमार का दूसरा साथी फरार हो गया है। उससे पूछताछ के आधार पर उसके साथी समेत अन्य तस्करों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

सूचना और गिरफ्तारी साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड में गांजे की खेप पहुंचने वाली है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट थी। पुलिस ने शक के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका। एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा...