यूपी लेखपाल परीक्षा में मंगलसूत्र, चूड़ियां तक उतरवाईं, जूड़े खुलवाए, कितने फीसदी ने दिया एग्जाम, किन प्रश्नों ने उलझाया
प्रयागराज, मई 22 -- UPSSSC UP Lekhpal Exam : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल भर्ती परीक्षा प्रयागराज जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में कुल 85 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए लगातार अफसरों ने निरीक्षण किया। डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसीएम द्वितीय ठाकुर प्रसाद सिंह ने कई केंद्रों पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पूरे राज्य के 44 जिलों के 861 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित लेखपाल परीक्षा में कुल 3,66,712 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,01,756 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रदेश में लगभग 82.3% उपस्थिति दर्ज की गई। करीब 64,956 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आए थे। जिसमें हिंदी और समसामायिकी भी शामिल था। हिंदी में मुहावरों का अर्थ जैसे 'बहती गंगा में हाथ धोना' का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.