नई दिल्ली, मई 25 -- UP Lekhpal Exam 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की गई 'यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 2026' को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लेखपाल परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और पेपर लीक को लेकर फैलाई जा रही तमाम खबरें पूरी तरह निराधार, गलत और भ्रामक हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस और आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी झूठी अफवाहें फैलाकर युवाओं को गुमराह करने वाले असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7,994 पदों को भरने के लिए इस मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 (गुरुवार) को किया गया था। इस बड़ी भर्ती परीक्षा में प्रदेश के 44 जिलों में बनाए ग...