यूपी रोडवेज से बरेली से गांजा लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, अप्रैल 20 -- नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अजबपुर फ्लाईओवर के पास से बरेली (यूपी) के दो तस्करों को 5.58 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जांच में सबसे अहम सुराग तस्करों की जेब से मिले यूपी रोडवेज बस के टिकट रहे हैं। जिससे यह साफ हो गया है कि आरोपी नशे की यह खेप सरकारी बस में सवार होकर दून लाए थे। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि 19 अप्रैल की रात बाईपास चौकी इंचार्ज दीपक सिंह पंवार चीता पुलिस के साथ चेकिंग पर थे। इसी दौरान अजबपुर फ्लाईओवर के पिलर की आड़ में अंधेरे में दो संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस को अपनी ओर आता देख वे घबराकर तेज कदमों से भागने लगे। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के कट्टों से गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धनराज कश्यप (25) और योगेश (18) न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.