नोएडा, मई 14 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने बिल्डर परियोजनाओं में फ्लैट, दुकान और भूखंड खरीदने वालों को एक बार फिर सचेत किया है। परामर्श जारी कर परियोजना में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने की सलाह दी है। चमकदार विज्ञापन, ऊंचे-ऊंचे वायदे और सपनों का घर के दावों पर आंख मूंदकर विश्वास करना भारी पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- 40 से 200 वर्ग फुट के प्लॉट, दिल्ली NCR में नई स्कीम लॉन्च; जानें कैसे मिलेगा योजना का लाभ?निवेश से पहले सावधानी यूपी रेरा ने साफ कहा है कि बिना जांच पड़ताल के परियोजना में रुपया लगाना भारी पड़ सकता है। बिल्डर की बातों पर भरोसा करने के बजाय पहले उसकी पूरी सच्चाई परख लें, वरना बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा। परियोजना और बिल्डर के बारे में यूपी रेरा...