नोएडा, जुलाई 23 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने अपनी मुहिम के तहत घर खरीदारों के लिए गुरुवार को संवाद और कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान घर खरीदारों को रेरा अधिनियम के प्रावधानों, अधिकारों और सुरक्षित रियल एस्टेट निवेश के प्रति जागरूक किया गया। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से घर खरीदारों को जागरूक करने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का लक्ष्य केवल विवादों का समाधान करना नहीं, बल्कि घर खरीदारों को उनके कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों से अवगत कराना भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी आवासीय परियोजना में निवेश से पहले रेरा पोर्टल पर उपलब्ध सभी जानकारियों का सत्यापन अवश्य करें। यह भी पढ़ें- घर खरीदने से पहले रेरा पोर्टल पर करें पूरी जां...