नोएडा, सितम्बर 22 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने गाजियाबाद समेत छह जिलों की 12 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें 3090 फ्लैट और दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसमें 1663.85 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि लखनऊ में कुल चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें दो आवासीय, एक व्यावसायिक और एक मिश्रित परियोजना शामिल है। इन परियोजनाओं में कुल 609.35 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा और 1972 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। गाजियाबाद में कुल तीन आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। यह भी पढ़ें- वाराणसी में प्लॉट और फ्लैट लेने का मौका, आनंद काशी टाउनशिप को रेरा की मंजूरी, पीएम मोदी करेंगे लांचिंग इन परियोजनाओं में कुल 6...