नई दिल्ली, जुलाई 27 -- UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर मॉनसूनी गतिविधियों के ऐक्टिव होने की भविष्यवाणी करते हुए कहा बताया है कि मॉनसून ऐक्टिव होने से अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इस तरह से उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मॉनसूनी सक्रियता पर अपडेट जारी करते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने के बाद मॉनसूनी द्रोणी के धीरे-धीरे उत्तरी दिशा में अपनी सामान्य स्थिति की ओर स्थानांतरण और निचले क्षोभ मंडल में प्रदेश के उत्तर मध्य भाग पर बने चक्रवाती परिसंचरण ...