नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी रणनीति पर काम करना तेज कर दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली बड़ी खबर के मुताबिक, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व यूपी में अपने उम्मीदवारों के चयन का पूरा खाका बदलने जा रहा है। पार्टी इस बार अपने अधिकांश विधान परिषद सदस्यों (MLCs) को सीधे 2027 के विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारने पर गंभीरता से विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मीनें, भाजपा के शीर्ष सूत्रों ने बताया है कि पार्टी आलाकमान ने अपने सभी MLCs को चुनाव की तैयारियों में जुटने और अपने-अपने प्रभाव वाले इलाकों में मजबूत जीत की संभावना वाली विधानसभा सीटों की पहचान शुरू करने का स्पष्ट संदेश दे दिया है।कौन-कौन दिग्गज मैदान में उतरेंगे? पार्टी के इस संभावित फैसले से उत्तर ...