यूपी में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान; हेल्पलाइन जारी कर जनता से मांगे बदहाल स्कूलों के वीडियो
लखनऊ, अगस्त 22 -- लखनऊ में आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत करते हुए हेल्पलाइन नंबर 8382928009 जारी किया। संजय सिंह ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के बदहाल सरकारी स्कूलों, जलभराव, टूटी सड़कों और मिड-डे मील की खराब गुणवत्ता के वीडियो बनाकर इस नंबर पर भेजें।55 सरकारी स्कूलों के वीडियो मिले संजय सिंह ने कहा कि राजनीति अब जाति और धर्म के मुद्दों से निकलकर शिक्षा और रोजगार जैसे सवालों की ओर बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि यह देश के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 55 सरकारी स्कूलों के वीडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। आप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.