नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- केंद्र सरकार ने यूपी में 6500 रुपये प्रति टन के बाजार हस्तक्षेप मूल्य पर 20 लाख टन आलू की खरीद को मंजूरी दी है। इस पर सरकारी खजाने से 203.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कदम विभिन्न राज्यों में किसानों को मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से बचाने के प्रयास का हिस्सा है। एक अलग निर्णय में केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश में चना खरीद की सीमा 94500 टन से बढ़ाकर 1.13 लाख टन कर दी है। कर्नाटक में मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत अरहर की खरीद की अवधि 15 मई तक बढ़ा दी गई है। इससे किसानों को एमएसपी पर अपनी उपज बेचने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इन प्रस्तावों को मंजूरी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...