नई दिल्ली, फरवरी 7 -- यूपी के 55 जिलों में सबसे अधिक सड़क हादसों वाले 245 थाना क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। यहां हादसों को रोकने के लिए इन थाना क्षेत्रों के ट्रैफिक पुलिस अधिकारी व क्रिटिकल कॉरिडोर टीम प्रभारियों को यातायात निदेशालय ने दूसरे चरण की ट्रेनिंग देना शनिवार से शुरू कर दिया। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद प्रेक्षागृह में इंस्टीटयूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन, फरीदाबाद के सहयोग से यह ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे पहले 20 जिलों में चिन्हित किए गए 242 थाना क्षेत्रों के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।दो महीने में 30 से 58 प्रतिशत हादसे कम हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस दो दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि पहले चरण में अलीगढ़-बुलंदशहर, कानपुर-हमीरपुर और लखनऊ-सीतापुर मार्ग पर चलाए गए प्रशिक्षण के सकारात्मक परिणाम देखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.