लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में 4.50 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने की पूरी तैयारी है। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई)-2 के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए यह लक्ष्य केंद्र सरकार से मांगा गया है। डीडीयू-जीकेवाई-1 में 2.62 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया था और लगभग 2 लाख युवाओं को रोजगार दिलाया गया। अब इसमें 60 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की तैयारी है। राजधानी में स्थित एक निजी होटल में डीडीयू-जीकेवाई-2 को लेकर सात राज्यों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। मंगलवार को समापन समारोह में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि वह इस बार केंद्र सरकार से 4.50 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिलाने के लिए लक्ष्य की मांग कर रहे हैं। यूपी में कौश...