यूपी में 37 गांवों से गुजरेगा 33 किमी लंबा रिंग रोड, दिल्ली-आगरा-कानपुर के यात्रियों को होगा फायदा
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 15 -- अलीगढ़वासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और आवागमन को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से 33 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। यह रिंग रोड कोल और गभाना तहसील क्षेत्र के कुल 37 गांवों से होकर गुजरेगा। इस संबंध में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के स्तर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रस्तावित रिंग रोड की शुरुआत तहसील गभाना में जीटी रोड स्थित पला सल्लू क्षेत्र से होगी। इसके बाद यह विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरते हुए शहर के बाहरी हिस्से को जोड़ते हुए पुनः प्रमुख मार्गों से जुड़ता हुआ कोल तहसील के हरदुआगंज से आकर जुड़ेगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर के भीतर प्रवेश करने वाले भारी एवं बाहरी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना है, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.