लखनऊ, मई 24 -- यूपी में 31 हजार से ज्यादा वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार के निर्देश पर पिछले साल सभी वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन उम्मीद पोर्टल पर शुरू किया गया था। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अब आदेश दिये हैं कि उम्मीद पोर्टल पर गलत जानकारी की वजह से यह वक्फ संपत्तियां रद्द कर दी गई हैं। इन्हें पांच जून से पहले सही ब्योरे के साथ भरा जाए। मंत्री ने आदेश दिए कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैंप लगवाएं। इसके साथ ही 50 एकड़ से अधिक भूमि क्षेत्र से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। अब तक सुन्नी वक्फ की 31308 संपत्तियां गलत जानकारी की वजह से रद्द कर दी गई हैं। शिया वक्फ वक्फ बोर्ड की कुल 7745 वक्फ संपत्तियों के विवरण अपलोड करने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसके सापेक्ष 7594 वक्फ...