नई दिल्ली, फरवरी 4 -- यूपी के अंबेडकरनगर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने व सुचारु आवागमन के लिए योगी सरकार ने जिले की 261 सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मत के कार्य को मंजूरी प्रदान की है। 33 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्य की जिम्मेदारी प्रांतीय खंड व निर्माण खंड को सौंपी गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को प्रथम किस्त के रूप में 7 करोड़ रुपये भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। संबंधित मार्ग के बेहतर होने से लगभग चार लाख से अधिक की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। आम लोगों को आवागमन में राहत दिलाने के लिए शासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है। न सिर्फ नए सिरे से मार्ग का निर्माण करा रहा, बल्कि क्षतिग्रस्त मार्ग के नवीनीकरण व मरम्मत का भी कार्य करा रहा। इस बीच एमएलसी हरिओम पांडेय के अथक प्रयास से संबंधित विभाग के माध्यम से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.