यूपी में 24 चैरिटेबल ब्लड बैंक पर रोक, 62 जिलों के 158 सेंटर की जांच में मिली गड़बड़ी
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने चैरिटेबल ब्लड केंद्रों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। 24 चैरिटेबल ब्लड बैंक पर रोक लगाई गई है। प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में रक्त केंद्रों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। औचक निरीक्षण में तमाम खामियां मिलने पर 10 और चैरिटेबल ब्लड सेंटरों के संचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही अब तक कार्रवाई की जद में आए केंद्रों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। अभियान के तहत 62 जनपदों के 158 ब्लड सेंटरों में गड़बड़ी मिली है। एफएसडीए की अंतरजनपदीय औषधि निरीक्षक टीमें ब्लड केंद्रों में रक्त संग्रह से लेकर मरीजों को रक्त एवं उसके घटकों की आपूर्ति तक पूरी व्यवस्था की पड़ताल कर रही हैं। जांच के दायरे में एचआईवी, एचसीवी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.