नई दिल्ली, मार्च 27 -- UP News: यूपी में एलपीजी सिलेंडरों का अतिरिक्त 22 दिनों का स्टॉक आज भी मौजूद है। पेट्रोल-डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक है, सात दिनों का बैकअप है। तेल कंपनियों के राज्य समन्वयक संजय भंडारी ने शुक्रवार को लोगों से अपील की है कि पैनिक बाइंग यानी घबराहट में अनावश्यक लाइन न लगाएं। गोमती नगर स्थित इंडियन ऑयल प्रदेश मुख्यालय में संजय भंडारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की किसी तरह की कमी नहीं है। कहा कि 25-26 मार्च के बीच पैनिक बाइंग से अचानक मांग बढ़ी, लेकिन सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। हर जगह डिलीवरी की जा रही है। राज्य समन्वयक संजय भंडारी ने मीडिया से कहा कि पैनिक बाइंग के बावजूद भी जितना स्टॉक सामान्य दिनों में रहता था, उतना स्टॉक आज भी तीनों कंपनियों के पास है। संजय भंडारी ने बताया कि सिर्फ दो...