लखनऊ, मई 17 -- Yogi Government Announcement: नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी में अब एक बार फिर भर्ती होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों और अनुदेशकों की भर्ती को लेकर घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद की कायाकल्प यात्रा को और अधिक मजबूती देने के लिए यूपी सरकार 21508 नए शिक्षक और अनुदेशकों की नियुक्ति करेगी। मुख्यमंत्री को घोषणा पर 11508 नए शिक्षकों का अधियाचन शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज को भेज दिया गया है। ये शिक्षक खासतौर पर नगरीय क्षेत्रों में भर्ती किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने 10 हजार और अनुदेशकों की भर्ती की घोषणा की। ये अनुदेशक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति किए जाएंगे। इससे छात्र-शिक्षक अनुपात भी बेहतर होगा। राज्य सरकार वर्ष 2018 में की गई 690...