लखनऊ, दिसम्बर 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में 2.93 करोड़ मतदाताओं को ढूंढ़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह ऐसे मतदाता हैं जिन्हें गणना प्रपत्र तो जारी किए गए मगर भरकर फॉर्म वापस नहीं मिले। ऐसे में अब बीएलओ व राजनीतिक दलों के बीएलए इन्हें घर-घर जाकर खोजेंगे। जिसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से चुनाव आयोग को एसआईआर की प्रक्रिया दो हफ्ते तक बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। यह दूसरा अवसर है जब गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की समय-सीमा को आगे बढ़ाया गया है। पहले यह तारीख चार दिसंबर तक ही थी और इसे एक हफ्ते बढ़ाकर 11 दिसंबर किया गया था। फिलहाल, कुछ जिलों के डीएम व राजनीतिक दलों की ओर से एसआईआर में गणना प्रपत्र भरने की समय-सीमा को बढ़ाने की मांग के बाद सीईओ नवदीप रिणवा की ओर से यह प्रस्ताव भारत निर्वाच आयोग को भेजा जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.