यूपी में 2 हजार पुलिसकर्मी तबादले की जद में, 20 IPS समेत कई PPS अफसर भी हो सकते हैं इधर से उधर
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक बार बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। दो हजार पुलिसकर्मी तबादले की जद में हैं। 20 आईपीएस समेत कई पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप डीजीपी मुख्यालय जिले में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से तैनात पुलिसकर्मियों का ब्योरा जुटा रहा है। इनमें लगभग 20 आईपीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया जा सकता है। वहीं पीपीएस संवर्ग के अधिकारियों, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षी स्तर के दो हजार से अधिक कर्मी हटाए जा सकते हैं। स्थापना शाखा ने सभी पुलिस कमिश्नरेट और जिलों से ऐसे पुलिसकर्मियों से जुड़ी सूचनाएं जुटानी शुरू कर दी हैं। तबादले के लिए जल्द स्क्रीनिंग कमेटी गठित की जा सकती है। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.