लखनऊ, अगस्त 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में 1871 करोड़ रुपये से सरकारी प्राइमरी व माध्यमिक स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा। नए विद्यालय बनाए जाएंगे, पुराने स्कूलों में अवस्थापना सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, इनफॉर्मेशन-कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) लैब व स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी। माध्यमिक स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनिक का विस्तार किया जाएगा।

संबंधित वित्तीय सहायता समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्राइमरी व माध्यमिक स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने व नए विद्यालय स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार ने 1123 करोड़ रुपये दिए हैं। राज्य सरकार भी अब 748 करोड़ रुपये देगा। एसएनए स्पर्श के तहत यह धनराशि दी गई है। अभी आगे इन सरकारी स्कूलों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से और धनराशि भी मिलेगी। करीब 972 राजकीय माध्यमिक व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक ...