लखनऊ, नवम्बर 5 -- UP DGP Order: त्योहारों को देखते हुए यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां को रद्द कर दिया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने पांच से 17 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने आदेश में कहा है कि दिवाली और छठ के त्योहार पर कानून व्यवसथा बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। डीजीपी के आदेश के अनुसार सामान परिस्थितियों में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। किसी पुलिसकर्मी को इमरजेंसी में छुट्टी की आवश्यकता होता है है तो संबंधित अधिकारियों से छुट्टी की मंजूरी ले सकता है। डीजीपी ने सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट पर रहने का निर्दश दिया है। डीजीपी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि त्योहारों पर पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए। डीजीपी ने सभी एडीजी, पुलिस आयुक्त, आईजी व डीआईजी रेंज, जि...