नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग में एक चौंकाने वाले भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि विभाग के 1671 ड्राइवर बिना एक किलोमीटर बस चलाए हर महीने वेतन उठा रहे हैं। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की 'भ्रष्ट व्यवस्था' का हिस्सा बताते हुए योगी सरकार पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री से कई सवाल भी पूछे हैं।50% चालकों का 'शून्य किलोमीटर' रिकॉर्ड अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए विभाग के आंकड़ों का हवाला देते हुए लिखा कि यूपी के परिवहन विभाग में 1671 ड्राइवर ऐसे हैं जो कागजों पर तो तैनात हैं, लेकिन वे बसें नहीं चला रहे हैं। इनमें से लगभग 50% चालक 'शून्य किलोमीटर' चले हैं, फिर भी उनका वेतन नियमित र...