नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। सोमवार को भी 16 आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। गोंडा, जौनपुर और चंदौली सहित पांच जिलों के डीएम के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही आईएएस अफसरों में वाराणसी और कानपुर के कमिश्नर की अदला-बदली की गई है। वाराणसी के कमिश्नर एस.राजलिंगम को कानपुर भेजा गया है वहीं कानपुर में तैनात रहे आईएएस विजयेंद्र पांडियन को अब वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। इसके आलावा रविकुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्थानिक आयुक्त और आयुक्त एनसीआर के पद से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग की नई जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा का मुख्य कार्यपा...