लखनऊ, जून 3 -- - जेलों में क्षमता से अधिक बंदियों की समस्या को दूर करने का कदमलखनऊ, विशेष संवाददाताप्रदेश की जेलों में क्षमता से अधिक बंदियों के निरुद्ध होने की समस्या को दूर करने के लगातार प्रयास किए गए हैं। राज्य सरकार ने पांच नई जेलों का निर्माण कराने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट में मुरादाबाद, ललितपुर, औरैया, कानपुर नगर व भदोही में जेलों के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। पांच नई जेलों के निर्माण में 1470 करोड़ रुपये से अधिक रकम की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।कैबिनेट मुरादाबाद के ग्राम सिरसखेड़ा में 97.15 एकड़ भूमि पर दो हजार बंदियों की क्षमता की नई जेल बनाने के लिए 386.91 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने आज बुलाई कैबिनेट मीटिंग, ...