लखनऊ, दिसम्बर 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता झांसी में 14 से 16 फरवरी तक एग्रीकल्चरल साइंस कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। झांसी के रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चरल साइंस कांग्रेस आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के डेढ़ हजार से अधिक कृषि वैज्ञानिक 8 कृषि विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो खेती के तेजी से बदलते पैटर्न व बढ़ती जनसंख्या की जरूरत के अनुसार अनाज पैदा करने के उपायों पर मंथन करेंगे। साथ ही ट्रांसफॉर्मिंग एग्रीकल्चर फॉर विकसित कृषि विकसित भारत @2047 के लिए रोडमैप भी तैयार किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) को नोडल बनाया गया है लिहाजा उपकार एवं रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.