लखनऊ, अप्रैल 23 -- -एफएसडीए ने विशेष अभियान चलाकर प्रदेशभर से लिए थे खाद्य तेल एवं वसा के 206 नमूने -मिलावटखोरी करने वालों में लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, हापुड़, हाथरस व गोरखपुर की फर्में शामिललखनऊ, विशेष संवाददाता।प्रदेश में खाद्य तेलों एवं वसा में मिलावट का बड़ा मामला सामने आया है। कई फर्मों के नमूने जांच में असुरक्षित और कुछ अधोमानक पाए गए। खास बात यह है कि खाद्य तेल एवं वसा के नमूनों में लेड की अधिकता मिली है जबकि कई उत्पादों में एक से अधिक खाद्य तेलों को मिश्रित कर बेचा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश में चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में यह खुलासा हुआ है। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग ने लस्सी की दुकानों से सैंपल लिए प्रदेश में ऐसी 14 फर्मों के उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और खरीद पर प्रतिबंध लग...