लखनऊ, जनवरी 11 -- यूपी में 13 जेई पर बड़ी कार्रवाई की गई है। नोटिस के बाद भी इन लोगों ने नौकरी ज्वाइन नहीं की तो लापरवाही मानते हुए सभी की नौकरी खत्म कर दी गई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित होने के बाद भी 13 अवर अभियंता (सिविल) ने ज्वाइनिंग नहीं की थी। इस संबंध में सभी को ज्वाइन करने के लिए नोटिस भी जारी किया, लेकिन नोटिस का जवाब नहीं मिला। ज्वाइनिंग न देने पर उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की संस्तुति पर स्थानीय निकाय निदेशक द्वारा उत्तर प्रदेश पालिक केंद्रीयत अभियंत्रण सेवा नियमावली के आधार पर अवर अभियंता सिविल के पद पर 13 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी थी। इनके नाम प्रीति, आलोक कुमार मिश्रा, मो. फैजान, केशव पांडेय, मनीष कुमार बिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.