प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 22 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर से खुले किडनी कांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। किडनी का काला कारोबार 12वीं पास झोलाछापों ने ही संभाल रखा था। वे धड़ाधड़ ऑपरेशन कर रहे थे। जेल में मुदस्सिर अली सिद्दीकी उर्फ डॉ. अली से हुई पूछताछ में यह बात सामने आयी है। जेल में विवेचक को अली ने बताया कि वह भी 12वीं पास है और दिल्ली से ओटी टेक्नीशियन का कोर्स किया है। इसी दौरान दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में काम करने का मौका मिला तो किडनी ऑपरेशन की एक टीम का हिस्सा बना। यहीं से उसने भी ऑपरेशन करना सीखा हालांकि किडनी जैसा बड़ा ऑपरेशन वह करता था, इस पर जांच एजेंसियों को संदेह है। इसके पहले इस मामले में गिरफ्तार रोहित भी 12 वीं पास निकला था। दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाले अली ने 16 अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर किया था। जहां से उसे जेल ...