लखनऊ, अक्टूबर 3 -- रामेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ और उन्नाव के बीच करीब 1000 एकड़ जमीन पर बड़े डेटा सेंटर क्लस्टर के विकास की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन ने संबंधित जमीन, बिजली, पानी और फाइबर नेटवर्क समेत तमाम सुविधाओं की मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से विस्तृत जानकारी मांगी है। प्रस्तावित क्लस्टर में करीब एक गीगावाट क्षमता के डेटा सेंटर विकसित किया जाना है।मंडलायुक्त से मांगी गई विस्तृत जानकारी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने लखनऊ और उन्नाव में उपलब्ध सरकारी व अधिग्रहीत जमीन का ब्योरा मांगा है। इसमें एक-दूसरे से सटे ऐसे भूखंडों की पहचान करने को कहा है, जिन्हें डेटा सेंटर निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जा स...