नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल लोगों की नजरें राज्यसभा के चुनाव पर टिकी हुई हैं। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी बीजेपी के साथ विपक्ष भी बिसात बिछाने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बीजेपी टिकट बंटवारे में काफी सतर्क रहने वाली है। इसलिए कम से कम 100 विधायकों के टिकट पर भी खतरा मंडरा रहा है। दरअसल पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण में बहुत सारी बातें निकलकर आ रही हैं। ऐसे में अगर किसी विधायक का स्थानीय पदाधिकारियों से ज्यादा तनाव या अनबन देखा जाता है या फिर एंटी इनकंबेंसी का फैक्टर ज्यादा है तो उसे इस बार मौका मिलने की गुंजाइश नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो बीजेपी के करीब 100 ऐसे विधायक हैं जिनपर जनता का भरोसा कम हो गया है। इसके साथ ही कई विधायकों का स्थानीय पदाधिकारियो...