संजोग मिश्र, जून 30 -- उत्तर प्रदेश के 330 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में छह साल बाद होने जा रही प्राचार्य भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अब 360 अंकों की होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को प्राचार्य के 111 रिक्त पदों की सूचना भेजी गई है। इसकी भर्ती के लिए विज्ञापन जुलाई के दूसरे सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। उससे पहले चयन आयोग ने प्राचार्य भर्ती की लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया है। नई परीक्षा में काफी बदलाव किए गए हैं। चयन आयोग ने प्राचार्य भर्ती के लिए 360 अंकों की लिखित परीक्षा और 40 नंबर के साक्षात्कार का प्रावधान किया है। इसमें सामान्य अध्ययन के 40 और प्रशासनिक क्षमता के 80 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न का सही जवाब देने पर तीन अंक मिलेंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश उच्...