नई दिल्ली, अगस्त 30 -- अगर आप लंबे वक्त से उत्तर प्रदेश में एक अच्छी और पक्की सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है। राजधानी लखनऊ के मशहूर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के 74 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। यह संस्थान बिल्कुल नई दिल्ली के AIIMS की तर्ज पर काम करता है और राज्य सरकार के तहत आता है। इस नई भर्ती के जरिए ग्रुप 'B', 'C' और 'D' के खाली पदों को भरा जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 10वीं पास युवाओं से लेकर बीटेक (B.Tech) और पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री होल्डर्स तक के लिए बेहतरीन मौके मौजूद हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इसके अक्टूबर 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है। संस्थान ने कुल 6 अलग-अलग श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन...