काफूरपुर (संभल), मार्च 2 -- यूपी के संभल में होली से पहले रुपयों को लेकर रिश्तों का खून हो गया। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के राजीखेड़ा गांव में मां की पेंशन के रुपये न देने और तंत्र विद्या कराने का आरोप लगाते हुए सोमवार दोपहर में छोटे भाई ने पत्नी और बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। थाना क्षेत्र के गांव राजीखेड़ा निवासी संजीव कुमार त्यागी (58) व छोटे भाई में मां की पेंशन को लेकर विवाद चल रहा था। वृद्ध मां बड़े और मझले बेटे नवीन त्यागी के साथ रह रही थी। पति क...