बहराइच, मार्च 2 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच में होली से ठीक पहले भीषण खूनी संघर्ष हुआ है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल (मजरे रामनगर) गांव में रविवार-सोमवार की देर रात ऐसा तांडव हुआ जिसने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। भाइयों के बीच शुरू हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। कुल्हाड़ी से किए गए ताबड़तोड़ वार में तीन महिलाओं और एक पुरुष की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य कांड में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि घर में अब केवल एक मासूम बच्चा बचा है, जिसे पुलिस ने अपनी सुरक्षा में लिया है।आधी रात को मची चीख-पुकार घटना रात करीब 12:30 बजे की है। ग्रामीणों के अनुसार, घर के भीतर से अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आंगन खून से लाल हो चुका था। मृतकों की पहचान शिताला (82), संजू देवी (60)...