नई दिल्ली, मई 8 -- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी ने आबकारी सिपाही भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 722 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने PET-2025 परीक्षा पास की है, वही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आयोग की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी और 24 जून 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC Official Website पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।भर्ती में कितनी सीटें हैं इस भर्ती अभियान में आबकारी सिपाही के कुल 722 पद शामिल किए गए हैं। इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण भी तय किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 246 पद, ओबीसी के लिए 165 प...