प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ने इस सत्र में उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर की आठ खेलकूद प्रतियोगिताओं की मेजबानी दी है। यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में यूपी में खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। एसजीएफआई के कार्यकारिणी सदस्य और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 44 खेलों के तहत विभिन्न वर्गों में कुल 266 प्रतिस्पर्धा होती है। सभी प्रतियोगिताएं नवंबर से जनवरी के बीच प्रस्तावित हैं। प्रयागराज को वालीबॉल अंडर 19 बालक एवं बालिका प्रतिस्पर्धा की मेजबानी मिली है।बरेली को बैडमिंटन अंडर 17 बालक एवं बालिका, बलिया को फुटबाल अंडर 17 बालक, गोरखपुर को कबड्डी अंडर 17 बालक एवं बालिका, वाराणसी को अंडर 17 बालिका हैंडबाल की मेजबानी मिली है। यह भी पढ़ें- लगातार तीसरी...