नई दिल्ली, मार्च 31 -- UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में घरेलू विवाद के बाद हैवान बने पति ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर दांतों से उसकी नाक चबा डाली। इससे नाक का ऊपरी हिस्सा कट कर अलग हो गया। वहीं गाल पर भी गहरा घाव हो गया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। महिला के गाल में दस टांके लगाए गए हैं। नाक में प्लास्टिक सर्जरी की नौबत आ गई है। इस मामले पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। चिकासी थानाक्षेत्र के बिरहट गांव निवासी अमरुद्दीन ने बताया कि उसकी बहन पाना की शादी राठ कोतवाली के टोला गांव निवासी फूल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में अक्सर तकरार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.