नई दिल्ली, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गत दिवस बैठक रखी। वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए हुई इस बैठक में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्क्रीन पर अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। वीसी में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ नहीं सूझा तो आनन-फानन में वीडियो कांफ्रेंसिंग को बंद करना पड़ा। वीसी का यह किस्सा अब विभागीय अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदेश स्तर से जुड़ी इस अहम बैठक में विभिन्न जिलों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े थे। इसी दौरान तकनीकी गड़बड़ी या किसी की शरारत के चलते स्क्रीन पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित होने लगी। कुछ मिनटों तक चली इस घटना ने सबको असहज कर दिया। वहीं विभागीय व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इ...