हरदोई, मार्च 29 -- Hardoi Accident News: यूपी के हरदोई में रविवार को भीषण हादसा हो गया। बिना हेलमेट घर से निकले बाइक सवार चार युवकों को ईको कार ने टक्कर मार दी। जिससे जीजा-साले समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहा है। हादसा सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के खितौली मोड़ के पास गंगा एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर हुआ। लंकुश 45 वर्ष तीन दिन पहले ही हरियाणा से नौकरी करके घर लौटा था। रविवार दोपहर लगभग दो बजे साले बहनोई समेत चार लोग प्लेटिना मोटरसाइकिल से सवायजपुर किसी काम से निकले थे। गंगा एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर जैसे ही बाइक सवार चढ़े तभी सवायजपुर की तरफ से तेज रफ्तार इको कार ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही तीनों लोगों को मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगे होने की वजह से तीनों...