यूपी में स्वाइन फ्लू की ताजा लहर में पहली मौत, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती महिला ने दम तोड़ा
लखनऊ, अगस्त 27 -- यूपी में स्वाइन फ्लू की दहशत गुरुवार को और बढ़ गई। राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू से इस सीजन की पहली मौत हो गई। इंदिरानगर निवासी 50 वर्षीय महिला की गुरुवार को बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। महिला को कुछ दिन पहले सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई थी। परिवारीजनों ने पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया। डॉक्टरों के लक्षणों के आधार पर स्वाइन फ्लू की जांच कराई। 24 अगस्त को निजी पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने मरीज को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिवारीजन 25 अगस्त को उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल पर रिपोर्ट छिपाने का आरोप परिवारीजनों ने डॉक्टर-कर्मचारियों से स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रिपोर्ट छिपाई। इस दौरान महिला की सांस लेने में परेशानी लगातार बढ़ती गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.