नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- UP News :यूपी में स्मार्ट मीटर पर पावर कॉरपोरेशन का अधूरा आदेश नया कनेक्शन लेने वालों पर भारी पड़ेगा। नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को उन्हीं स्मार्ट मीटरों से कनेक्शन दिया जाएगा, जिनकी गुणवत्ता की जांच करवाई जा रही है। गौरतलब है कि जांच रिपोर्ट आने तक पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदलने की प्रक्रिया पर शनिवार को रोक लगा दी गई है। पावर कॉरपोरेशन के शनिवार को जारी आदेश के बाद प्रदेश भर में नए कनेक्शन की मांग करने वाले खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उनका तर्क है कि जब मीटरों की गुणवत्ता की जांच हो रही है तो रिपोर्ट के पहले उन्हें ये मीटर क्यों थमाए जा रहे हैं? अगर जांच समिति की रिपोर्ट में इन मीटरों में खामी पाई जाती है तो उनके मीटर क्या दोबारा बदले जाएंगे? उपभोक्ताओं का यह भी सवाल है कि अगर मीटरों के तेज चलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.