लखनऊ, फरवरी 25 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान की राजधानी टोक्यो में यूपी निवेश रोड शो में उद्यमियों को आमंत्रित करने के साथ ही उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर से भी अवगत कराया। उत्तर प्रदेश आज सुरक्षित माहौल, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, बड़ी बाजार क्षमता और युवा कार्यबल के कारण निवेश के लिए बेहतर राज्य बनकर उभरा है। यूपी में स्केल, स्किल, स्टेबिलिटी और स्पीड चारों उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने जापान के उद्योगपतियों को यूपी में निवेश करने के साथ ही प्रदेश के आध्यात्मिक स्थलों का अनुभव लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जापान लैंड आफ द सनराइज है। इस पावन धरा को नमन करता हूं। उत्तर प्रदेश सूर्यवंश के राजा भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली है। यही नहीं, भगवान बुद्ध की पावन कर्मभूमि भी उत्तर प्रदेश ही है। जब भगवान राम और भगवान बुद्ध की...