नई दिल्ली, मार्च 31 -- UP News: यूपी के शाहजहांपुर जनपद में स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर गंभीर अनियमितताओं को लेकर सुर्खियों में है। सौ करोड़ के घोटाले और चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरण के बाद अब सीएमओ कार्यालय में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि कार्यालय में तैनात बाबुओं ने आपस में मिलीभगत कर एक नहीं, बल्कि कई लोगों के फर्जी प्रमाणपत्र जारी कर दिए। मामले की पुष्टि होते ही डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मामला मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम मझारा बढ़ऊ से जुड़ा है, जहां संतराम कश्यप की शिकायत पर जांच कराई गई। सीडीओ की जांच आख्या में कई प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा की रिपोर्ट में सामने आया कि 14 व्यक्तियो...