शाहजहांपुर, मार्च 5 -- यूपी के शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में बुधवार को सात साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पैनल से पोस्टमार्टम कराया। मामले में मां ने दो लोगों पर बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। जलालाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक महिला रोजा थाना क्षेत्र में किराये के मकान में अपने चार बच्चों के साथ रह रही है। वह घरों में काम कर परिवार का पालन-पोषण करती है। बुधवार को वह काम पर गई हुई थी। इसी दौरान घर में मौजूद उसकी सात साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि बच्ची ने जीने में लगे से बच्ची ने फांसी लगाई है। यह भी पढ़ें- यूपी में नाबालिग से दरिंदगी, मेला देखने गई लड़की ...