यूपी में साढ़े 5 लाख डुप्लीकेट वोटर हटाए गए, सपा ने और 1 लाख की लिस्ट सौंपी, जांच शुरू
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी की मतदाता सूची से 5.50 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। डी-डुप्लीकेट सॉफ्टवेयर की मदद से मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि वाले वोटरों की पहचान कर उन्हें हटाया जाता है। जांच में मिले आंकड़ों का भौतिक सत्यापन बीएलओ के माध्यम से कराया जाता है और फिर नाम काटे जाते हैं। अब मतदाता सूची में 13.58 करोड़ मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की चार जनवरी 2027 को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची में एक भी डुप्लीकेट मतदाता न हो इस पर जोर दिया जा रहा है। 10 अप्रैल को एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद पिछले सात महीनों में यह डुप्लीकेट मतदाता हटाए गए हैं। पिछले सात महीनों में करीब 24 लाख मतदाता नए बने और 5.50 लाख डुप्लीकेट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.