नई दिल्ली, फरवरी 10 -- यूपी की योगी सरकार ने संतकबीरनगर के सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलेाफ सख्त ऐक्शन लिया है। चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने मंगलवार को चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितता बरतने और पीड़ित परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में शासन की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सहायक चकबंदी अधिकारी रामदरश, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया l उल्लेखनीय है कि जनपद संतकबीरनगर की तहसील धनघटा के ग्राम संठी में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान प्रथम दृष्टया नियम विरुद्ध तरीके से मृतक प्रभुनाथ प्रजापति के परिजनों के मूल गाटा नंबरों को बदलकर 'उड़ान चक' प्रदिष्ट किए जाने और समय रहते आपत्ति का नियमानुसार निस्तारण नहीं किया गया जिस पर इस प्रकरण में संबंधित लेखपाल को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है l चकब...