यूपी में सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जैसा मर्डर; प्यार, धोखा और शक में कपड़ा व्यापारी ने किशोरी को मार डाला
बागपत, सितम्बर 7 -- Baghpat Murder: बागपत जिले में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर काठा गांव के पास मिले अज्ञात किशोरी के शव की पहचान कर पुलिस ने घटना का सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस ने किशोरी की हत्या करने वाले कपड़ा व्यापारी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। प्यार, धोखा, शक में बेरहमी से घटना को अंजाम दिया गया। पूरी वारदात की पटकथा किसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। बागपत पुलिस और स्वाट टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए पति-पत्नी को धर दबोचा। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि 13 अगस्त को काठा गांव में हाईवे किनारे कब्रिस्तान के पास एक अज्ञात किशोरी का जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक कड़ी मशक्कत की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात में शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। एसपी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.