अमरीष सिंह वाराणसी, अगस्त 4 -- उत्तर प्रदेश में जमीनों के सर्किल रेट निर्धारण में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। अभी हर जिले में सर्किल रेट गणना अलग-अलग प्रणाली से होती है। नए प्रस्ताव में हर जिले में गणना प्रणाली एक समान हो जाएगी। स्टांप, न्यायालय शुल्क और पंजीयन राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने इस सम्बंध में प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट अनुमति के लिए भेजा है। इससे जमीन-मकान खरीदने वालों और बेचने वालों को सर्किल रेट की गणना में आसानी होगी। जिलों में अलग-अलग गणना प्रक्रिया से होने वाले झंझटों से निजात भी मिलेगी। वर्तमान में कलेक्टर की ओर से हर जनपद में सर्किल रेट औऱ स्टाम्प शुल्क की गणना प्रक्रिया अलग-अलग होती है। इससे हर जिले में सर्किल रेट के निर्धारण औऱ स्टाम्प शुल्क की गणना भी अलग है। वाराणसी, आगरा, मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज आदि प्रमुख शहरो...